Quora Se Paise Kaise Kamaye: क्या आप Quora के बारे में जानते है, जो कि एक काफी पॉपुलर Question & Answer वेबसाइट है। इस वेबसाइट पर आप प्रश्नों के जवाब देकर पैसे कमा सकते है। हालांकि इसके अलावा भी Quora से पैसे कमाने के काफी सारे तरीके है, Quora Se Paise Kaise Kamaye के बारे में मैं आपको इस आर्टिकल में बताऊँगा।
Quora एक विश्व प्रसिद्ध वेबसाइट है, जिससे आप लाखों रूपये भी कमा सकते है। लेकिन Quora से पैसे कैसे कमाए, के बारे बहुत कम लोग जानते है। मैं आपको इस आर्टिकल में Quora से पैसे कमाने के 8 बेस्ट तरीके बताऊंगा। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप Quora से पैसे कमाना शुरू कर सकते है।

Quora क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए
Quora एक Online Question & Answer वाली वेबसाइट है, जिसे फेसबुक में काम करने वाले दो व्यक्ति Adam D’Angelo और Charlie Cheever बनाया है। इस वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति अपना सवाल पूछ सकता है, और कोई भी व्यक्ति उस सवाल का जवाब दे सकता है।
अगर आप इस वेबसाइट पर रेगुलर सवाल-जवाब करते है तो आप Quora Partner Program की मदद से अच्छे पैसे कमा सकते है। इसके अलावा भी Quora पैसे कमाने के काफी सारे तरीके हैं, जिनके बारे में हम इस आर्टिकल में जानेंगे।
Quora से पैसे कमाने के लिए जरूरी चीज़े
क्वोरा से पैसे कमाने के लिए आपको कुछ रिक्वायरमेंट को पूरा करना होगा, जैसे कि…
- Quora को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एक स्मार्टफोन या कंप्यूटर होना चाहिए।
- एक Quora Account होना चाहिए, जिसे आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप से बना सकते है।
- आपको Quora पर रोज़ाना कुछ समय के लिए एक्टिव रहना होगा, और अपना मंच बनाकर काम करना होगा।
- आपको रेगुलर लोगों के सवालों के जवाब देने होंगे, और धैर्य रखना होगा।
Quora में अकाउंट कैसे बनाए
Quora Se Paise Kaise Kamaye यह जानने से पहले आपको एक अकाउंट बनाना होगा। और इसमें अकाउंट बनाना काफी आसान है। आप निम्न तरीके से Quora में अकाउंट बना सकते है।
स्टेप 1. सबसे पहले Quora.com वेबसाइट पर जाए या App पर जाए।
स्टेप 2. अब आपको “Continue With Google” या “Continue with Facebook” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। आप “Sign Up With email” ऑप्शन को भी सेलेक्ट कर सकते है।
स्टेप 3. “Continue With Google” के ऑप्शन को सेलेक्ट करके अपने Gmail अकाउंट को चुने।
स्टेप 4. कुछ Permissions को पढ़ने के बाद Allow करें।
स्टेप 5. अब आपको टॉप दांयी कोर्नर में दिख रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना है, और Monetize ऑप्शन को क्लिक करना है।
स्टेप 6. अपने देश का चयन करें, और Submit पर क्लिक करें।
स्टेप 7. अब “Create A Space” वाले ऑप्शन को क्लिक करें।
स्टेप 8. इसके बाद आपको “Get Started” के ऑप्शन पर क्लिक करें, और अपना पोस्ट अपलोड करें।
इस तरह आप Quora में अकाउंट बना सकते है और पैसे कमाना शुरू कर सकते है।
Quora Se Paise Kaise Kamaye
जैसा की मैने बताया कि Quora से पैसे कमाने के काफी सारे तरीके हैं। ये तरीके निम्नलिखित हैं-
1. Quora Partner Program से पैसे कमाए
Quora से पैसे कमाने का सबसे अच्छा और आसान तरीका Quora Partner Program है। इस प्रोग्राम के जरिए क्वोरा उन लोगों को पैसे देता है, जो लोग रेगुलर लोगों के सवालों का जवाब देते है। मान लिजिए कि किसी व्यक्ति ने Quora पर एक सवाल पूछा, जिसका जवाब आपको पता है। आपको केवल उस सवाल का जवाब देना है।
अगर आपका जवाब अच्छा होगा, तो लोग आपके जवाब को Upvote करेंगे, और शेयर भी करेंगे। आपको केवल ज्यादा से ज्यादा सवालों के सही जवाब देना है। इसके बाद Quora Partner Program खुद आपको इनविटेशन भेज देगा।
क्वोरा का इनविटेशन मिलने के बाद आप हर सवाल का जवाब देकर पैसे कमा सकते है। लेकिन ध्यान दे कि आप Quora Partner Program के लिए खुद अप्लाई नही कर सकते है। Quora Se Paise Kaise Kamaye, के लिए Quora Partner Program काफी अच्छा तरीका है।
2. Quora Space से पैसे कमाए
Quora ने 2018 में Quora Space नामक एक फीचर लॉन्च किया था। आप Quora Space का एक अकाउंट बनाकर क्वोरा से पैसे कमा सकते है। इसमें अकाउंट बनाने के बाद आप Question – Answer कर सकते है और पोस्ट भी अपलोड कर सकते है।
अगर आपके Quora Space पर Followers बढ़ जाते है तो उसके बाद आप इसमें एक Earning Tab ऑपन कर सकते है। क्वोरा स्पेस एक तरह का ग्रुप है, जहां आप पोस्ट अपलोड कर सकते है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ सकते है।
इसके बाद आपके सवाल या जवाब पर विज्ञापन दिखाए जाएंगे, और आपको उन विज्ञापने के लिए पैसे दिए जाएंगे। इस तरह आप Quora Space से काफी अच्छी कमाई कर सकते है।
अगर आप $10 कमा लेते है, तो इसके बाद आप इन पैसों को सीधे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते है।
3. Website पर ट्राफिक भेजकर Quora से पैसे कमाए
Quora World Famous वेबसाइट है, जिस पर रोज़ाना मिलियन में ट्राफिक आता है। अत: आप इस ट्राफिक को अपने ब्लोग या यूट्यूब चैनल पर ले जा सकते है। इसके लिए आपको Quora पर अपने ब्लोग या यूट्यूब चैनल की लिंक को शेयर करना होगा।
लेकिन ध्यान दे कि आप क्वोरा पर डायरेक्ट अपने ब्लॉग की लिंक को शेयर नही कर सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले ज्यादा से ज्यादा सवालों के जवाब देने होंगे और क्वोरा का विश्वास जीतना होगा। इसके बाद आप अपने सवाल-जवाब के साथ लिंक को Add कर सकते है।
आप आपने Quora Space पर पोस्ट की मदद से भी लिंक शेयर कर सकते है। इस तरह आप क्वोरा के ट्राफिक को अपने ब्लॉग या यूट्यूब चैनल पर ले जा सकते है। और फिर ब्लॉग और यूट्यूब चैनल से पैसे कमा सकते है।
4. Affiliate Marketing करके Quora से पैसे कमाए
Quora पर आप एफिलिएट मार्केटिंग करके भी पैसे कमा सकते है। एफिलिएट मार्केटिंग का मतलब है कि किसी प्रोडक्ट का प्रमोशन करना और उसे बेचना। आपको किसी भी एफिलिएट प्रोग्राम को ज्वॉइन करना है, और फिर उसके प्रोडक्ट की एफिलिएट लिंक को Quora पर शेयर करनी होगी।
ध्यान दे कि आपको अपनी Audience से संबंधित प्रोडक्ट का प्रमोशन करना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आपके प्रोडक्ट को खरीदे। इस तरह आप एफिलिएट मार्केटिंग करके Quora से अच्छे पैसे कमा सकते है।
कुछ बेस्ट एफिलिएट प्रोग्राम:
- Amazon Associate
- Flipkart
- ClickBank
- CJ Affiliate Network
- vCommission
- Hostinger Affiliate program etc.
5. Advertising करके Quora से पैसे कमाए
Quora पर आप अपने खुद के बिज़नेस और प्रोडक्ट का प्रमोशन कर सकते है, वो भी बिल्कुल फ्री में। इसके लिए आपको क्वोरा पर ऐसे सवालों को ढुंढना होगा, जो आपकी कंपनी या आपके प्रोडक्ट से संबंधित हो। इसके बाद आप उन सवालों का जवाब देने के साथ अपनी कंपनी और प्रोडक्ट के बारे में भी जानकारी दे सकते है।
क्वोरा पर आपके जवाब को लाखो लोगों द्वारा देखा जाएगा। इससे आपकी कंपनी का फ्री में प्रमोशन हो जाएगा। आप अपने बिज़नेस का एक ऑनलाइन स्टोर खोल सकते है। और फिर Quora की मदद से अपने प्रोडक्ट और सर्विस को बेचकर पैसे कमा सकते है।
6. रेफरल लिंक के द्वारा Quora से पैसे कमाए
आप क्वोरा पर रेफरल लिंक को शेयर करके भी पैसे कमा सकते है। Quora Se Paise Kaise Kamaye, के लिए यह काफी अच्छा तरीका है। इसके लिए आपको कुछ ऐसे ऐप चुनने होंगे, जो सबसे ज्यादा रेफरल कमीशन देते है, जैसे- Upstox, Groww, Paytm, PhonePe आदि। आपको इन ऐप को डाउनलोड करना है और फिर अपना अकाउंट बनाना है।
इसके बाद आपको ऐप से संबंधित सवाल ढूंढने है, और उनके जवाब देने है। जवाब में आपको अपने ऐप की रेफरल लिंक भी शेयर करनी है। इस तरह आप ऐप को रेफर करके पैसे कमा सकते है।
7. E-books बेचकर Quora से पैसे कमाए
आजकल काफी सारे लोग ई-बुक पढ़ना ज्यादा पसंद कर रहे हैं, क्योंकि ई-बुक सस्ती होती है और इन्हे आसानी से मोबाइल में कहीं भी पढ़ा जा सकता है। अत: आप ई-बुक बनाकर Quora पर बेच सकते है और अच्छे पैसे कमा सकते है। आप सभी जानकारी को एक ई-बुक में लिख सकते है।
इसके बाद आप लोगों को उनके सवालों का जवाब देने के साथ उन्हे अपनी ई-बुक भी रेफर कर सकते है। आप अपनी ई-बुक को Amazon पर अपलोड कर सकते है और उसकी सेल पेज की लिंक को क्वोरा पर शेयर कर सकते है। इस तरह आप ई-बुक बेचकर अच्छी कमाई कर सकते है।
8. Link Shortener द्वारा Quora से पैसे कमाए
घर बैठे क्वोरा से पैसे कैसे कमाएं, के लिए Link Shortener एक काफी अच्छा तरीका है। आपको इंटरनेट पर कई लिंक शॉर्टनर वेबसाइट मिल जाएगी, जिसकी मदद से आप किसी भी वेब पेज के लिंक को शॉर्ट कर सकते है। इसके बाद आप उस लिंक को क्वोरा पर शेयर कर सकते है।
अगर कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करेगा, तो उसे कुछ विज्ञापन दिखाई देंगे, जिसे वह स्कीप करके ऑरिजन वेब पेज पर पहुंच सकता है। इस तरह आप लिंक पर क्लिक होने पर पैसे कमा सकते है। यह क्वोरा से पैसे कमाने का बहुत आसान और मज़ेदार तरीका है।
कुछ बेस्ट URL / Link shortener:
- AdFly
- Cpm.link
- Linkvertise
- ShrinkMe.io etc.
Conclusion (Quora Se Paise Kaise Kamaye)
बहुत सारे लोग Quora को इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन काफी सारे लोगों को यह नही पता कि Quora Se Paise Kaise Kamaye? मैने इस आर्टिकल में 8 ऐसे तरीके बताए हैं, जिससे आप Quora से पैसे कमा सकते है। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप क्वोरा से पैसे कमाना शुरू कर देंगे।
आप किसी भी तरीके से Quora से पैसे कमा सकते है। अगर आपके पास किसी भी टॉपिक से संबंधित जानकारी है, तो आप बहुत आसानी से पैसे कमा सकते है। Quora एक रियल Money earning platform है, जिससे आप लाखों रूपये कमा सकते है।
कृपया इस आर्टिकल को अपने उन दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करे, जो घर बैठे आसानी से पैसे कमा चाहते है।
FAQs – Quora से पैसे कैसे कमाए
Quora से जुड़े कुछ FAQs भी पढ़े-
Q1. घर बैठे क्वोरा से पैसे कैसे कमाएं?
उत्तर: क्वोरा एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जिससे आप घर बैठे पैसे कमा सकते है। इससे पैसे कमाने के काफी सारे तरीके हैं, जैसे- Quora Partner Program, Quora Space, Link Shotener, Affiliate Marketing, Referral link etc.
Q2. Quora से कितने पैसे कमा सकते है?
उत्तर: Quora से कितने पैसे कमा सकते है, इसका सटीक जवाब देना मुश्किल है। हालांकि औसतन बताया जा सकता है कि आप क्वोरा से महीने में 10,000 से 55,000 रूपये कमा सकते है। हालांकि आप इससे भी ज्यादा लाखों रूपये कमा सकते है।
Q3. Quora Partner Program से पैसे कैसे कमाए?
उत्तर: Quora Partner Program से पैसे कमाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा सवालों के सही जवाब देने होंगे, और लोगों से Upvotes प्राप्त करने होंगे। इसके बाद क्वोरा खुद आपको पार्टनर प्रोग्राम के लिए इनविटेशन भेजेगा। आप खुद Quora Partner Program के लिए आवेदन नही कर सकते है।
from SKResult.Com https://ift.tt/zA9EUpY
via Sd Govt Job

No comments:
Post a Comment