Instagram Reels Se Paise Kaise Kamaye इंस्टाग्राम रील्स से पैसे कैसे कमाए, देखिए 10 आसान तरीके: आप इंस्टाग्राम रील्स के बारे में अवश्य जानते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि Instagram Reels से पैसे भी कमा सकते है। इंस्टाग्राम रील्स को करोड़ो लोग इस्तेमाल करते है, लेकिन बहुत कम लोग ही यह जानते है कि Instagram Reels Se Paise Kaise Kamaye? मैं आपको इस आर्टिकल में इंस्टाग्राम रील्स से पैसे कमाने के 10 तरीके बताऊंगा।
अब तक आपने फ्री में इंस्टाग्राम रील्स बनाई होगी, लेकिन आज से आप रील्स बनाकर पैसे कमाएंगे। Instagram Reels से पैसे कमाने के काफी सारे तरीके हैं, जिनमें से एक तरीका इंस्टाग्राम रील्स प्ले बोनस है। मैं आपको यहां पर सभी तरीको के बारे में बताऊंगा, जिससे आप महीने में 10,000 से 60,000 रूपये कमा सकते हैं।

मैं आपको इस आर्टिकल में काफी सारी जानकारी दूंगा, जैसे- Instagram Reels Se Paise Kaise Kamaye, इंस्टाग्राम रील्स कैसे बनाए और इंस्टाग्राम रील्स वायरल कैसे करें। तो चलिए अब इंस्टाग्राम से पैसे कमाते हैं।
Instagram Reels क्या है, और इससे पैसे कैसे कमाए
इंस्टाग्राम रील्स Instagram का एक फीचर है, जिससे आप अपने शॉर्ट वीडियों को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर सकते है। यह रील्स केवल 90s की होती है। आप इंस्टाग्राम रील्स के बारे में काफी अच्छे से जानते होंगे, और आपने अब तक काफी सारी रील्स अपलोड भी की होगी। लेकिन क्या आपने अब तक उन रील्स से पैसा कमाया है?
आज इंस्टाग्राम एप्लीकेशन को 5 बिलियन से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे है, जिसमें से अधिकतर लोग केवल इंस्टाग्राम रील्स ही देखते है। इंस्टाग्राम रील्स में काफी ज्यादा रीच है, जिसकी मदद से आप काफी सारे पैसे कमा सकते है।
अगर बात करें कि इंस्टाग्राम रील्स से पैसे कैसे कमाए, तो मैने यहां पर पैसे कमाने के पूरे 10 तरीके बताए हैं।
Instagram Reels Se Paise Kaise Kamaye
इंस्टाग्राम रील्स से पैसे कमाने के लिए आपके पास एक इंस्टाग्राम अकाउंट होना चाहिए। इसके बाद आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को एक Professional अकाउंट में बदलना होगा। अब आप इंस्टाग्राम में रील्स बनाकर उससे पैसे कमा सकते है।
Instagram Reels से पैसे कमाने के सभी तरीके निम्नलिखित हैं-
1. इंस्टाग्राम रील्स प्ले बोनस से पैसे कमाए
Instagram Reels Play Bonus फीचर को इंस्टाग्राम ने अभी हाल ही में लॉन्च किया है, जिसमें रील्स क्रिएटर्स को रील्स बनाने के लिए ₹50 से ₹5000 तक रील्स बोनस मिल सकता है। हालांकि रील्स बोनस प्राप्त करने के लिए आपको अच्छी Informative Reels बनानी होगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा पसंद करें।
इंस्टाग्राम टीम आपकी रील्स वीडियों के कंटेंट को देखने के बाद डिसाइड करती है, कि आपको कितना रील्स बोनस मिलेगा। अगर आप भी रील्स बोनस प्रोग्राम से पैसे कमाना चाहते है तो इसके लिए आपको रोज़ाना अच्छे कंटेंट वाली रील्स बनानी होगी, और अपने फॉलोवर्स बढ़ाने होंगे।
अगर आप सोच रहे है कि Instagram Reels Se Paise Kaise Kamaye, तो Instagram Reels Play Bonus पैसे कमाने का काफी अच्छा तरीका है।
2. ब्रांड प्रमोशन करके पैसे कमाए
ब्रांड प्रमोशन का मतलब होता है, किसी कंपनी के ब्रांड का प्रमोशन करना। आजकल काफी सारी बड़ी-बड़ी कंपनीयां अपने ब्रांड का प्रमोशन करने के लिए सोशल इंफ्लुएंसर की मदद लेती है। ब्रांड प्रमोशन से कंपनीयां अपने प्रोडक्ट और सर्विसेस की सेल्स को बढ़ाती है।
अगर आपके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज्यादा फॉलोअर्स हैं, और आपकी रील्स को हजारों-लाखों लोग देखते है तो आप ब्रांड प्रमोशन की मदद से पैसे कमा सकते है। कंपनी खुद आपको ब्रांड प्रमोशन के लिए कांटेक्ट करेगी। आपको केवल उनके प्रोडक्ट और सर्विसेज का प्रमोशन करना है।
आप अपने अकाउंट के Bio में लोगों को यह बता सकते है कि आप Brand Promotions करते है। इससे आपको जल्दी ब्रांड प्रमोशन्स मिलेंगे। आप प्रत्येक प्रमोशन के लिए 10,000 से 50,000 रूपये या इससे भी ज्यादा मांग सकते है।
3. एफिलिएट मार्केटिंग करके पैसे कमाए
एफिलिएट मार्केटिंग एक प्रकार की डिजिटल मार्केटिंग है जिसमें आप किसी कंपनी के प्रोडक्ट या सर्विस का ऑनलाइन प्रमोशन करके उसे बेचते है। Instagram Reels Se Paise Kaise Kamaye, इसके लिए एफिलिएट मार्केटिंग काफी शानदार तरीका है। क्योंकि इससे आप रोज़ाना के 1000 से 3000 रूपये कमा सकते है।
इसके लिए आपको किसी भी एफिलिएट प्रोग्राम को ज्वॉइन करना होगा, जैसे- Amazon Association. इसके बाद आपको उनके प्रोडक्ट या सर्विसेज को अपनी सोशल मीडिया अकाउंट की मदद से प्रमोट करके बेचना होगा। अगर आप कोई भी प्रोडक्ट बेच पाते है तो कंपनी आपको उसका कुछ प्रतिशत कमीशन देगी।
आप इंस्टाग्राम रील्स की मदद से प्रोडक्ट की एफिलिएट लिंक को लोगों के साथ शेयर कर सकते है। और लोगों को प्रोडक्ट खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर सकते है। आपकी जितनी ज्यादा Sale होगी, आपको उतने ही ज्यादा पैसे मिलेंगे।
Best Affiliate Marketing Program:
- Amazon Associates
- eBay Partner Network
- ShareASale
- ClickBank
- Rakuten Advertising Etc.
4. ई-बुक बेचकर पैसे कमाए
आप इंस्टाग्राम रील्स की मदद से ई-बुक बेचकर भी पैसे कमा सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले ई-बुक बनानी होगी, जिसके लिए लोग आपको पैसे दे। आप चाहे तो किसी अन्य लोगों की भी ई-बुक बेचकर पैसे कमा सकते है। आपको इंटरनेट पर काफी सारी वेबसाइट मिल जाएगी, जो ई-बुक बेचने के लिए आपको कमीशन देगी।
आप अपनी ई-बुक को अमेज़न पर अपलोड कर सकते है और उसकी लिंक को इंस्टाग्राम रील्स की मदद से शेयर कर सकते है। जो लोग ई-बुक खरीदना चाहते है, वे उस लिंक को क्लिक करके अमेज़न से खरीद सकते है। इस तरह आप इंस्टाग्राम रील्स की मदद से ई-बुक बेचकर पैसे कमा सकते है।
5. क्रोस प्रमोशन करके पैसे कमाए
इंस्टाग्राम रील्स में काफी ज्यादा रीच होता है, मतलब आप अपनी रील्स को बहुत जल्दी वायरल करके लाखों Views ला सकते है और अपने फॉलोअर्स भी बढ़ा सकते है। इसलिए काफी सारी छोटे इंस्टाग्राम यूजर्स रील्स की मदद से क्रोस प्रमोशन करवाते है।
क्रोस प्रमोशन में बड़े रील्स क्रिएटर छोटे क्रिएटर का प्रमोशन करते है। अगर आप एक बड़े क्रिएटर है तो आप छोटे क्रिएटर के अकाउंट का प्रमोशन कर सकते है, और प्रमोशन के लिए कुछ चार्ज भी ले सकते है। इस तरह आप क्रोस प्रमोशन करके पैसे कमा सकते है।
6. स्पोंसर्शिप करके पैसे कमाए
स्पोंसर्शिप का मतलब होता है, अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रोडक्ट या सर्विस का प्रमोशन करना। आजकल काफी सारी छोटी-बड़ी कंपनीयां प्रोडक्ट का प्रमोशन सोशल मीडिया से करवा रही है, ताकि उनके प्रोडक्ट की डिमांड और सेल्स बढ़ सके।
आप लोगों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्पोंसर्शिप दे सकते है, और प्रत्येक स्पोंसर्शिप से हजारों रूपये कमा सकते है। इसमें आपको केवल प्रोडक्ट के विज्ञापन को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करना है। आप इंस्टाग्राम रील्स की मदद से भी स्पोंसर्शिप कर सकते है।
इंस्टाग्राम रील्स बनाकर पैसे कमाने का यह सबसे मजेदार तरीका है।
7. इंस्टाग्राम कंसल्टेंट बनकर पैसे कमाए
कंसल्टेंट का हिंदी मतलब होता है – सलाहकार। अगर आप एक जिम ट्रैनर, करियर काउंसलर, या बिज़नेस कंसल्टेंट है तो आप लोगों को सलाह देकर पैसे कमा सकते है। आप लोगों को सोशल मीडिया अकाउंट को ग्रो करने या ब्लोगिंग व यूट्यूब चैनल को ग्रो करने की भी सलाह दे सकते है। और सलाह देकर आप लोगों से पैसे कमा सकते है।
आजकल कंसल्टेंट की काफी ज्यादा डिमांड चल रही है। अगर आपके पास किसी भी विषय से संबंधित कोई गहरी जानकारी है, तो आप लोगों को सलाह दे सकते है। आप इंस्टाग्राम रील्स की मदद से लोगों को कुछ जानकारी फ्री में दे सकते है। और फिर प्रीमियम जानकारी के लिए उनसे पैसे मांग सकते है।
आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के Bio में Consultant की सर्विस के बारे लोगों को बता सकते है।
8. रेफरल ऐप को रेफर करके पैसे कमाए
इंस्टाग्राम रील्स की मदद से आप ऐप को रेफर करके भी पैसे कमा सकते है। आजकल इंटरनेट पर काफी सारे ऐप है जिन्हे रेफर करने पर काफी अच्छा कमीशन मिलता है, जैसे- Upstox, MPL आदि। आपको केवल कुछ अच्छे ऐप को डाउनलोड करना है, और फिर उनकी रेफरल लिंक को कॉपी करना है.
इसके बाद आपको उस ऐप से संबंधित रील्स बनानी है, और उसके कैप्शन में उस ऐप को डाउनलोड करने की रेफरल लिंक Add करनी है। अगर कोई व्यक्ति आपकी रेफरल लिंक से उस ऐप को डाउनलोड करेगा, तो उसके बदले आपको कुछ कमीशन मिलेगा। इस तरह आप ऐप को इंस्टाग्राम रील्स की मदद से रेफर करके पैसे कमा सकते है।
Best Refer and Earn Apps:
- MPL Pro
- Upstox
- Paytm Money
- Google Pay
- PhonePe
- Amazon Etc.
9. ULR Shortener वेबसाइट से पैसे कमाए
आप URL Shortener वेबसाइट की मदद से भी पैसे कमा सकते है। URL Shortener वेबसाइट, ऐसी वेबसाइट होती है जो किसी बड़े URL (वेब लिंक) को छोटा कर देती है। लेकिन कुछ वेबसाइट ऐसी भी है, जिसमें Url को छोटा करने के बाद शेयर करते है तो उससे आपको पैसे मिलते हैं, जैसे- adFly, shorte.st, ShrinkEarn आदि।
आपको सबसे पहले किसी भी URL Shortener वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाना है। इसके बाद आपको कोई भी वेब पेज की लिंक को कॉपी करना है और फिर उस लिंक को छोटा करना है। इसके बाद उस लिंक को अपने इंस्टाग्राम रील्स या स्टोरीज में शेयर करना है।
अगर कोई भी व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता है तो उसे कुछ विज्ञापन दिखाई देंगे, और आपको उस क्लिक के बदले पैसे मिलेंगे। इस तरह आप URL / Link Shortener से पैसे कमा सकते है।
10. खुद के प्रोडक्ट बेचकर पैसे कमाए
अगर आपका खुद का कोई भी बिज़नेस है तो आप अपने खुद के प्रोडक्ट को भी इंस्टाग्राम रील्स की मदद से बेच सकते है और पैसे कमा सकते है। हालांकि इसके लिए आपको एक ऑनलाइन स्टोर बनाना होगा, और वहां पर अपने प्रोडक्ट को लिस्ट करना होगा। आप अपनी एक वेबसाइट बना सकते है, जहां पर आप प्रोडक्ट या सर्विस को सेल कर सकते है।
लेकिन अगर आप खुद की वेबसाइट नही बना सकते है तो आप Shopify, Wix, या Square Online जैसी वेबसाइट पर अपने प्रोडक्ट को लिस्ट कर सकते है। इसके बाद आप इंस्टाग्राम रील्स की मदद से अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन कर सकते है। और लोगों को Shopify या अपनी वेबसाइट पर भेजकर ऑर्डर बुक करवा सकते है। इसके बाद आप उन्हे ऑर्डर डिलीवर कर सकते है और पैसे कमा सकते है।
Instagram Reels कैसे बनाए
इंस्टाग्राम पर रील्स बनाना काफी आसान है। लेकिन रील्स बनाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। आप निम्न तरीके से रील्स बना सकते हैं।
- सबसे पहले रील्स बनाने के लिए एक निश्चित समय डिसाइड करें।
- अब रील्स बनाना से पहले उसकी स्क्रीप्ट तैयार करें.
- इसके बाद इंस्टाग्राम अकाउंट में साइन इन करें और “+” आइकन पर क्लिक करें।
- Reels वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करें और वीडियो को रिकोर्ड करे या रिकोर्डेड वीडियो को सेलेक्ट करें।
- अब वीडियो को एडिट करें, और फिर Next पर क्लिक करें।
- इसके बाद Caption लिखे, जिसमें आप लिंक भी दे सकते है।
- कुछ पॉपुलर लोगों को Tag करें।
- अंत में Share बटन पर क्लिक करें।
नोट: आप अपनी रील्स को स्टोरी रूप में भी शेयर कर सकते है और लोगों के साथ डायरेक्ट लिंक शेयर कर सकते है।
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल करने का तरीका
इंस्टाग्राम रील्स से पैसे कमाने के लिए आपको अपनी रील्स को वायरल करना होगा। और इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं। जैसे कि …
- किसी एक टॉपिक या Niche पर Posts और Reels अपलोड करें।
- रील्स बनाने से पहले रील्स के कंटेंट को अच्छे से तैयार करें।
- वीडियो में पॉपुलर व वायरल हैसटैग का इस्तेमाल करें।
- रील्स के लिए लेटेस्ट वीडियो का इस्तेमाल करें।
- रेगुलर एक निश्चित समय पर रील्स व पोस्ट को अपलोड करें।
- अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को बिज़नेस अकाउंट में बदले।
- लोगों के साथ ज्यादा इंटरेक्ट करें और उनके सवालों का जवाब दे।
Conclusion – इंस्टाग्राम रील्स से पैसे कैसे कमाए
इंस्टाग्राम से पैसे कमाना आसान नही है, क्योंकि इसके लिए आपको काफी मेहनत करनी होगी। लेकिन एक बार सफल होने के बाद आप लाखों रूपये कमा सकते है। अगर आप इंस्टाग्राम रील्स से पैसे कमाना चाहते है तो इसके आपको अपना इंस्टाग्राम अकाउंट किसी एक विषय या Niche पर बनाना होगा, ताकि आपके पास टारगेट ऑडियंस आ सके।
अगर आपके पास एक बार टारगेट ऑडियंस आ जाती है तो इसके बाद आप इंस्टाग्राम से अनेक तरह से पैसे कमा सकते है। मैने इस आर्टिकल में बताया कि Instagram Reels Se Paise Kaise Kamaye. उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, और आप भी आज से इंस्टाग्राम रील्स बनाकर पैसे कमाना शुरू करेंगे।
FAQs
Instagram Reels से जुड़े कुछ FAQs भी पढ़े।
Q1. 1000 लाइक पर कितने पैसे मिलते हैं?
उत्तर: इंस्टाग्राम पर लाइक के आधार पर पैसे नही मिलते है। अगर आप इंस्टाग्राम से पैसे कमाना चाहते है तो इसके लिए आपको रेगुलर पोस्ट और वीडियो अपलोड करने होंगे। और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। इसके बाद जितने ज्यादा लोग आपके वीडियो को देखेंगे, उसके आधार पर आपको पैसे मिलेंगे।
Q2. इंस्टाग्राम पर पैसे कब मिलते हैं?
उत्तर: इंस्टाग्राम पर आप Instagram Reels Play Bonus की मदद से पैसे कमा सकते है। लेकिन इसके लिए आपको रेगुलर कुछ महीनों तक मेहनत करनी होगी, और अपने अकाउंट को ग्रो करना होगा। अगर आपके वीडियों पर हजारो-लाखो यूजर्स आने लगते हैं तो उस समय आप पैसे कमाना शुरू कर सकते है।
Q3. इंस्टाग्राम रील्स वायरल कैसे करें?
उत्तर: इंस्टाग्राम की रील्स को वायरल करने के लिए आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे- रील्स अपलोड करने का निश्चित समय हो, कंटेंट अच्छा और एक Niche पर हो, रील्स में ट्रेडिंग हैस्टेग व सॉन्ग हो। अगर आप सभी चीज़ों को ध्यान में रखते हुए रील्स अपलोड करते है तो आप अपनी रील्स को वायरल कर सकते है।
Q4. इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाए 2023?
उत्तर: इंस्टाग्राम से पैसे कमाने के काफी सारे तरीके हैं, जैसे- इंफ्लुएंसर सर्विस, एफिलिट मार्केटिंग, रील्स प्ले बोनस, कंसल्टेंट, स्पोंसर्शिप, ब्रांड प्रमोशन, क्रोस प्रमोशन, डिजिटल मार्केटिंग इत्यादि। आप किसी भी तरीके से इंस्टाग्राम पर काम करके महीने के 20,000 से 80,000 रूपये कमा सकते है।
Q5. मोबाइल से पैसे कैसे कमाए?
उत्तर: मोबाइल से पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके हैं, क्योंकि मोबाइल अब किसी कंप्यूटर से कम नही है। मोबाइल बहुत सारे काम किए जा सकते है और पैसे कमाए जा सकते है। जैसे- यूट्यूब, लिंक शॉर्टनर, एफिलिएट मार्केटिंग, ड्रॉप शिपिंग, रिसेलिंग बिज़नेस, ऐप रेफर, ऑनलाइन सर्वे, फ्रीलांसिंग, गेमिंग ऐप, अर्न मनी ऐप आदि।
from SKResult.Com https://ift.tt/pxfKW4u
via Sd Govt Job

No comments:
Post a Comment